E-Paperउत्तराखंडक्राइमटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

“मां अगले जन्म में मुझे प्यार करना”…परिवार से परेशान यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की जान देने की कोशिश? लाइव स्ट्रीम पर डिवाइडर में ठोकी कार

उत्तराखंड के रहने वाले अनुराग काफी समय से गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रहे थे.पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है .

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है. सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अनुराग डोभाल ने अपनी जान देने का प्रयास किया है. अनुराग अपनी फॉर्च्यूनर चला रहे हैं और अचानक से फॉर्च्यूनर को 200 की स्पीड पर डिवाइडर की तरफ मोड़ देते हैं. इसके बाद गाड़ी का गंभीर रूप से एक्सीडेंट हो जाता है. जिसमें अनुराग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

 

पुलिस द्वारा अनुराग को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की तरफ आने वाली लाइन पर ये घटना को अंजाम दिया गया है. हादसा गाजियाबाद की मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना से पहले इंस्टाग्राम पर अनुराग ने लाइव किया था और अपनी मानसिक स्थिति के बारे में बताया था. अनुराग लाइव वीडियो में कह रहे हैं, “अगले जन्म आओ मम्मी तो प्यार दे देना बस. प्यार दे देना बाबू, बहुत जरूरत थी प्यार की. बहुत हिम्मत थी लेकिन अब लोग ही नहीं बचे किसको फोन करूं.” वीडियो में अनुराग चिल्लाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. गाड़ी 200 की स्पीड पर दौड़ रही है. जिसमें अनुराग कह रहे हैं, “फाइनल ड्राइव”. गाड़ी में म्यूजिक भी चल रहा है. वीडियो में अनुराग पहले ट्रैफिक को पार करते हैं और जब सड़क पर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम हो जाता है तो तो अचानक चिल्लाते हैं और गाड़ी का स्टेरिंग राइट साइड में मोड देते हैं. जिस गाड़ी डिवाइडर में टकरा जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!