रणजी सेमीफाइनल: कर्नाटक की शानदार बल्लेबाजी, 6 विकट के नुकसान पर 676 रन, शर्मन ने पूरा किया शतक
उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच लखनऊ में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. कर्नाटक पहली पारी में बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहा है. कप्तान देवदत्त पडिक्कल के 232 रन, केएल राहुल के 141 और करुण नायर के 60 रनों के बदौलत कर्नाटक का स्कोर 500 रन पार हो चुका है.

कर्नाटक का स्कोर 631 रन पहुंचा
तीन बजे टी ब्रेक तक कर्नाटक ने 6 विकेट खोककर 631 रन बनाए है.
कर्नाटक के 500 रन पूरे
उत्तराखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक ने उत्तराखंड के लिए रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक कर्नाटक 122 ओवर में 5 विकेट खोकर अपने 500 रन पूरे कर चुका है. शर्मन आर और कृतिक कृष्णा क्रीज पर डटे हुए हैं.
उत्तराखंड को पांचवीं सफलता
उत्तराखंड को पांचवीं सफलता श्रेयस गोपाल के रूप में मिली. जहां श्रेयस 6 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आदित्य रावत की गेंद पर आउट हो गए. हालांकि कर्नाटक मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है.
देवदत्त पडिक्कल हुए आउट
कर्नाटक की टीम को बड़ा झटका लगा है. कर्नाटक का चौथा विकेट गिर गया है. देवदत्त पडिक्कल 232 रन बनाकर आउट हुए.
देवदत्त पडिक्कल ने लगाई डबल सेंचुरी
कर्नाटक टीम के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए उत्तराखंड के खिलाफ दोहरा शतक जमा दिया है. उन्होंने 299 गेंदों में 200 रन पूरे किए. इसमें 25 चौके औ 2 छक्के शामिल हैं.
कर्नाटक का तीसरा विकेट गिरा, करुण नायर आउट
सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन के शुरुआत समय उत्तराखंड को तीसरी सफलता हाथ लगी. कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को उत्तराखंड के गेंदबाद अभय नेगी ने सौरभ रावत के हाथों के कैच आउट कराया. करुण नायर ने 105 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल है.
देवदत्त पडिक्कल डबल सेंचुरी के नजदीक
उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहली पारी में कर्नाटक 400 रन के पार पहुंच गई है. जबकि देवदत्त पडिक्कल डबल सेंचुरी के नजदीक हैं.

