
किच्छा (ऊधम सिंह नगर): भवानी सेना संघ द्वारा हल्द्वानी रोड, किच्छा में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भवानी सेना के प्रमुख सोनू गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति और संजय शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान गुलाल की होली खेलकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की,

भवानी सेना प्रमुख सोनू गुप्ता ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्यौहार हमें भेदभाव भुलाकर एकजुट होने की प्रेरणा देता है। अध्यक्ष संजय शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

समारोह में पत्रकार जगत से कैलाश चंद शर्मा, रंजीत मनकिया, राजू सहगल, शिव मित्तल, राज सक्सेना, इंद्र गंगवार, मनीष सिडाना और शिवम शर्मा मौजूद रहे, जिन्हें भवानी सेना द्वारा होली की टोपी पहनाकर एवं रंग लगाकर बधाई दी

वहीं आम जनों और प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में निम्नलिखित लोग सम्मिलित हुए,सिद्धार्थ चौधरी, पुष्कर रौतेला, अजय तिवारी, प्रहलाद खुराना, अभिषेक सक्सेना, राजीव अग्रवाल,डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. बृजेश, रोहन अरोरा, संजय भारद्वाज, प्रवीण परमार, रामबाबू, आशीष राठौर, अनमोल गुप्ता, राजू कुमार, संजय अरोड़ा, गुरमीत सिंह, नरेश कुमार, नीतू कुमार इत्यादि लोग मौजूद थे।
