E-Paperउत्तराखंडटॉप न्यूज़देशयुवाराजनीतिलोकल न्यूज़

थाना परिसर में खास अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, एकल अभियान की बहनों ने पुलिस कर्मियों एवं देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों को बांधी राखी, तिलक लगाकर खिलाई मिठाई

एकल अभियान की ओर से शुक्रवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया गया। इस मौके पर अभियान की आचार्य बहनों ने थाने में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधी। साथ ही सुरक्षा का संकल्प लिया।

किच्छा : थाना परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार खास अंदाज में मनाया गया। जिसमें एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने कोतवाल धीरेन्द्र कुमार के साथ ही सभी पुलिस कर्मचारियों एवं देवभूमि व्यापार मंडल पदाधिकारियों की कलाई में राखी बांधी साथ ही माथे पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई।

 

कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी सारी बहनों ने हमारी कलाई को सूनी रहने नहीं दिया है। हम पुलिस के साथ ही बहनों के भाई भी हैं।

हर बहन की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम अपने कर्तव्य पर डटे रहकर बहनों की रक्षा को तत्पर रहेंगे।इस मौके पर  एस आई मनोज कुमार कांस्टेबल ब्रजमोहन, व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अमन मदान, अध्यक्ष विजय अरोरा, महामंत्री नितिन फुटेला समेत कई पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!